होम Technology CG Crime : मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की कर दी हत्या, नशे में डंडे से किए ताबड़तोड़ वार
Technology

CG Crime : मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की कर दी हत्या, नशे में डंडे से किए ताबड़तोड़ वार

WhatsApp Facebook
CG Crime : मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की कर दी हत्या, नशे में डंडे से किए ताबड़तोड़ वार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37422-bfb6618f-6f60-4d93-97b3-b9acfdaf39fc CG Crime : मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की कर दी हत्या, नशे में डंडे से किए ताबड़तोड़ वार

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवक ने अपनी मौसी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। उस वक्त घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थीं। मौसी ने उसके रोज शराब पीने, देर से घर आने और बेवजह इधर-उधर घूमने को लेकर उसे फटकार लगाई। बताया गया कि मौसी की डांट से आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने घर में रखी लकड़ी और डंडे से उनके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण मोहन कुंवर बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने अपनी मौसी की हत्या कर दी। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)