होम Technology CG Crime : मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों पर आरोप
Technology

CG Crime : मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों पर आरोप

WhatsApp Facebook
CG Crime : मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों पर आरोप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34056-untitled CG Crime : मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों पर आरोप

CG Crime : डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में मंगलवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (करीब 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने मोहल्ले में मौजूद था। रात करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने धन्नू ठाकुर पर धारदार हथियार से लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठा।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे मामूली विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात के बाद राधिका नगर-कश्मीरी पारा क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)