होम › Technology › CG Crime : बाथरूम में नहाती 4 लड़कियों के चोरी-छिपे बनाए वीडियो, दोस्तों को भेजे, दो गिरफ्तार
Technology

CG Crime : बाथरूम में नहाती 4 लड़कियों के चोरी-छिपे बनाए वीडियो, दोस्तों को भेजे, दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : बाथरूम में नहाती 4 लड़कियों के चोरी-छिपे बनाए वीडियो, दोस्तों को भेजे, दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42692-untitled CG Crime : बाथरूम में नहाती 4 लड़कियों के चोरी-छिपे बनाए वीडियो, दोस्तों को भेजे, दो गिरफ्तार

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में लड़कियों की निजता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। गोल बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा चार लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें अपने दो दोस्तों को भेजने का आरोप है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वीडियो बनाने वाले नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता को संदेह होने पर लक्की तंगील के मोबाइल फोन में अपने और मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो मिले। शिकायत में बताया गया कि ये वीडियो एक नाबालिग ने बनाए थे और अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे तथा लक्की तंगील को भेजे थे।

पीड़िता की शिकायत पर गोल बाजार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

पुलिस ने शास्त्री मार्केट क्षेत्र निवासी कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, वीडियो बनाने के आरोपी नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)