होम Technology CG Crime : पड़ोसन के घर पति को छिपा देख भड़की पत्नी, धक्का लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG Crime : पड़ोसन के घर पति को छिपा देख भड़की पत्नी, धक्का लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG Crime : पड़ोसन के घर पति को छिपा देख भड़की पत्नी, धक्का लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34979-untitled CG Crime : पड़ोसन के घर पति को छिपा देख भड़की पत्नी, धक्का लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से पति-पत्नी के विवाद में मौत का मामला सामने आया है। चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा में एक महिला ने कथित तौर पर विवाद के दौरान अपने पति को धक्का दे दिया। पत्थर पर मुंह के बल गिरने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जयवीर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी बबली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बबली को अपने पति पर पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है। बबली राशन दुकान से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे शक हुआ कि उसका पति पड़ोसन के घर में मौजूद है। वह महिला के घर पहुंची और वहां तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जयवीर घर के अंदर छिपा हुआ मिला।

पति को वहां देखकर बबली गुस्से में आ गई। दोनों के बीच कहासुनी के बाद झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी दौरान बबली ने जयवीर को धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वह पत्थर पर मुंह के बल गिर गया और बेहोश हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल जयवीर को घर ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बबली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

फिलहाल पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। जयवीर की मौत सिर में चोट लगने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले में गवाहों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)