होम › Technology › CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में मिले सिर कटे पति-पत्नी के शव, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में मिले सिर कटे पति-पत्नी के शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में मिले सिर कटे पति-पत्नी के शव, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38130-usa-new-york-state-new-york-city-crime-scene-barrier-tape-160018693-5ad2a55afa6bcc00368f0d73 CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में मिले सिर कटे पति-पत्नी के शव, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव उनके ही मकान के अंदर मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के सिर धड़ से अलग मिले हैं, जिससे मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है।

मृतकों की पहचान सदाशी राम साहू 65 वर्ष और उनकी पत्नी आधबत्ती साहू 62 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। शव काफी पुरानी और सड़ने की स्थिति में बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

दोनों शवों की स्थिति को देखते हुए घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पति-पत्नी की हत्या किसने और क्यों की, क्या दोनों की हत्या एक ही समय पर हुई और वारदात के पीछे क्या वजह थी। इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

ग्राम बिरबिरा में एक ही घर से दो शव मिलने की खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)