होम › Technology › CG Crime: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे शातिर, मौका मिलते ही सोने के जेवर पर किया हाथ साफ, 5 गिरफ्तार
Technology

CG Crime: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे शातिर, मौका मिलते ही सोने के जेवर पर किया हाथ साफ, 5 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे शातिर, मौका मिलते ही सोने के जेवर पर किया हाथ साफ, 5 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41406-untitled CG Crime: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे शातिर, मौका मिलते ही सोने के जेवर पर किया हाथ साफ, 5 गिरफ्तार

CG Crime: जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने शहर की एक ज्वेलरी दुकान में सोने के आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राहक बनकर जेवर खरीदने के बहाने अलंकार ज्वेलर्स पहुंचे थे और मौका मिलते ही दुकान में रखे आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

मामला 23 अगस्त का बताया जा रहा है। कुछ लोग सोने के आभूषण खरीदने के लिए दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और कान में पहनने वाले सुई-धागा आभूषण चोरी कर लिए। बाद में जब दुकान संचालक को सामान गायब होने का पता चला तो उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। जांच में आरोपियों के महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पृथ्वीराज चौहान, रेखा चौहान, चेतन भाटी, संदीप गौड़ और जयश्री को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी महाराष्ट्र निवासी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने बस्तर या आसपास के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)