होम Technology CG Crime : खेत में संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर मिट्टी से ढका, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG Crime : खेत में संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर मिट्टी से ढका, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG Crime : खेत में संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर मिट्टी से ढका, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34002-untitled CG Crime : खेत में संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर मिट्टी से ढका, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। जिले में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोटमी चौकी अंतर्गत सेखवा गांव के एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना और कोटमी चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव के पास खून के निशान मिले हैं, जबकि महिला का सिर मिट्टी से ढका हुआ था। इन परिस्थितियों ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी मंगाई जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)