होम › Technology › CG Crime : किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम संबंध में विवाद के बाद गला दबाकर प्रेमी ने की हत्या, दो गिरफ्तार
Technology

CG Crime : किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम संबंध में विवाद के बाद गला दबाकर प्रेमी ने की हत्या, दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम संबंध में विवाद के बाद गला दबाकर प्रेमी ने की हत्या, दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42912-untitled CG Crime : किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम संबंध में विवाद के बाद गला दबाकर प्रेमी ने की हत्या, दो गिरफ्तार

CG Crime : मुंगेली। जिले के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध और बालिका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की शंका के चलते मुख्य आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरे आरोपी पर वारदात में सहयोग करने और घटना की जानकारी होने का आरोप है।

बिस्तर पर अचेत मिली थी नाबालिग

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम नेवासपुर में परिजनों को 17 वर्षीय बालिका बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस को बालिका के गले पर चोट और खरोंच के निशान मिले। इसके अलावा उसके दाहिने हाथ और पैर पर भी धब्बेनुमा निशान पाए गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रेम संबंध में विवाद की बात आई सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतिका और ग्राम लिलवाकापा निवासी अजीत घृतलहरे के बीच पूर्व में प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अजीत ने बताया कि वर्ष 2021 से उसका बालिका के साथ प्रेम संबंध था और दोनों परिवारों के बीच बालिग होने पर विवाह को लेकर चर्चा भी हुई थी। करीब एक साल पहले बालिका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की जानकारी मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

दीवार फांदकर घर में घुसने का आरोप

पुलिस की जांच के अनुसार, 16 अक्टूबर को हैदराबाद से गांव लौटने के बाद अजीत ने अपने साथी साहिल खाण्डे को बालिका के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात बताई। इसके बाद 19 अक्टूबर की रात दोनों मोटरसाइकिल से नेवासपुर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, अजीत घृतलहरे 22 वर्ष ने साहिल खाण्डे 20 वर्ष को घर से कुछ दूरी पर निगरानी करने के लिए कहा और खुद दीवार फांदकर अंदर चला गया। वहां बालिका को फोन पर बातचीत करते देखकर उसने विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान हाथापाई हुई और दोनों निर्माणाधीन कमरे में गिर गए। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान अजीत ने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि घटना के बाद अजीत ने शव को दूसरे कमरे में बिस्तर पर लिटा दिया, ताकि मौत सामान्य दिखाई दे। इसके बाद उसने साहिल को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों बाद में कवर्धा क्षेत्र में देवी दर्शन के लिए गए और रात करीब 2ः30 बजे लौटे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत गला घोंटने और दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। जांच और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे के साथ उसके साथी साहिल खाण्डे को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि साहिल ने घटना में सहयोग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)