होम › Technology › CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव
Technology

CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव

WhatsApp Facebook
CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38130-usa-new-york-state-new-york-city-crime-scene-barrier-tape-160018693-5ad2a55afa6bcc00368f0d73 CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार रात हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में 30 वर्षीय युवक पारसमणि साहू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आधी रात सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात राहगीरों ने युवक का शव देखकर अर्जुनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य सुराग जुटा रही है। हत्या की असली वजह और आरोपी की पहचान सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामले में जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)