होम Technology CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार
Technology

CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38790-untitled CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार

CG Crime : महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनएच-53 पर रेहटीखोल क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा, कंटेनर और मोबाइल समेत कुल संपत्ति की कीमत करीब 70.08 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने एनएच-53 पर निगरानी बढ़ाई और बताए गए हुलिए के कंटेनर CG06 AV 4815 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक वसीम शाह (38) और परिचालक अय्यूब खान (56) को गिरफ्तार किया है। दोनों गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने गांजे के अलावा दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर वाहन भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में गांजे की खेप ओडिशा के संबलपुर से गुजरात ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इसके पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और गांजे के स्रोत से लेकर अंतिम डेस्टिनेशन तक जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)