होम Technology CG Crime : एक ही रात में दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत
Technology

CG Crime : एक ही रात में दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

WhatsApp Facebook
CG Crime : एक ही रात में दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33809-untitled CG Crime : एक ही रात में दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

CG Crime : गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। जिले के गौरेला नगर में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दोनों वारदातें रेस्ट हाउस रोड स्थित वार्ड क्रमांक-2 में हुईं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर से नकदी और जेवर चोरी

पहली घटना अशोक नामदेव के घर हुई, जो ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में फोम एवं फर्निशिंग का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे परिवार के साथ टीवी देखने के बाद सभी सो गए थे। सुबह उठने पर घर की आलमारी खुली मिली और लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर 7,000 नकद, सोने के मंगलसूत्र का एक लॉकेट और चांदी की एक जोड़ी पायल गायब मिली। वहीं दूसरी आलमारी का हैंडल भी टूटा मिला और दुकान का सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर करीब 20 हजार का सामान चोरी कर ले गए।

दूसरे घर से करीब 50 हजार के जेवर पार

इसी रात दूसरी वारदात पार्वती नामदेव के घर हुई, जो पूर्व माध्यमिक शाला गौरेला में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) बनाने का कार्य करती हैं। महिला अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थीं। तड़के करीब 4:30 बजे बेटी के उठने पर आलमारी खुली दिखाई दी। लॉकर की जांच करने पर उसमें रखे करीब 6 ग्राम सोने के झुमके, चांदी का करधन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन सोने के नथ/लौंग, चांदी की बिछिया, अंगूठी, भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा और चांदी के सिक्के गायब मिले। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार बताई गई है।

एक जैसा तरीका, CCTV खंगाल रही पुलिस

दोनों घटनाओं में चोरों ने लगभग एक ही तरीके से वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच के अनुसार बदमाश घर के पीछे से छत पर पहुंचे और दरवाजे की सिटकनी खोलकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने आलमारियों के लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। गौरेला पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)