होम Technology CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Technology

CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

WhatsApp Facebook
CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39848-untitled CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

CG Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में एक पति पर अपनी पत्नी की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, जरहीडीह निवासी राम कुमार का अपनी पत्नी मोनिका (32) से चरित्र को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात विवाद बढ़ने के बाद पति ने बेल्ट से पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोनिका की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वजह, घटनाक्रम और हत्या की परिस्थितियों को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)