होम › Technology › CG Crime : धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार
Technology

CG Crime : धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40165-untitled CG Crime : धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार

CG Crime : कवर्धा। कवर्धा में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर अमीना ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला 29 जुलाई 2026 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलोक दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक अधिकारी की रिपोर्ट और परिजनों व गवाहों के बयान लिए गए।

पुलिस के अनुसार, आलोक दुबे पिछले करीब चार वर्षों से अमीना ताज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि अमीना ताज आलोक पर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि शादी से इनकार करने पर उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप है।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप, जबकि आरोपी के तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर 23 सितंबर को अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद 24 सितंबर को अमीना ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

2025 में भी दर्ज हुआ था मामला

पुलिस और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अमीना ताज के खिलाफ वर्ष 2025 में सूदखोरी से जुड़ी शिकायत भी सामने आई थी। शिकायत में उस पर ब्याज पर पैसे देने, रकम की वसूली के दौरान धमकाने और लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए थे। इस मामले में उसके जेल जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)