होम › Technology › CG Crime : दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अपचारी बालक समेत दो गिरफ्तार
Technology

CG Crime : दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अपचारी बालक समेत दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अपचारी बालक समेत दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41947-untitled CG Crime : दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अपचारी बालक समेत दो गिरफ्तार

CG Crime : राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग आरोपी दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उसने अपने एक दोस्त को भी बुलाया। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी दोनों लड़कियों को अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया था। वहां उसने अपने दोस्त डिगेश ध्रुव को फोन कर बुलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दोनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

दोनों नाबालिग लड़कियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए उनकी तलाश की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी और उसके साथी डिगेश ध्रुव को गिरफ्तार किया है। दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)