होम › Technology › CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, रिश्तेदार निकले मां-बेटे के हत्यारे, महिला समेत 3 गिरफ्तार
Technology

CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, रिश्तेदार निकले मां-बेटे के हत्यारे, महिला समेत 3 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, रिश्तेदार निकले मां-बेटे के हत्यारे, महिला समेत 3 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42146-hatya-3-1-860x484 CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, रिश्तेदार निकले मां-बेटे के हत्यारे, महिला समेत 3 गिरफ्तार

CG Crime : राजनांदगांव। जिले में मां-बेटे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में हुई इस दोहरी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मृतकों के सगे रिश्तेदार हैं। पुलिस के अनुसार, जादू-टोना करने के शक और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर की देर रात ग्राम चौथना में कमला सोनकर के घर पर हमला किया गया था। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कमला सोनकर और उनके बच्चों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेंद्र सोनकर की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल ममता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार की परेशानियों के लिए महिला को मानते थे जिम्मेदार

डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों पर संदेह हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमला सोनकर पर जादू-टोना करने का शक करते थे। परिवार में हुई पुरानी मौत, उनकी मां की बीमारी और कारोबार में आ रही परेशानियों के लिए वे कमला को जिम्मेदार मानते थे। इसी अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है।

मां समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में हेमंत सोनकर, सोनू सोनकर और केसर सोनकर को गिरफ्तार किया है। हेमंत और सोनू सगे भाई हैं, जबकि केसर उनकी मां है। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतकों के रिश्तेदार हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन जांच और तलाश के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने घटना के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)