होम Technology CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36531-betting CG Crime : जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

CG Crime : कोण्डागांव। कोण्डागांव पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही जुए की महफिल का पर्दाफाश किया है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में दबिश देकर 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस को 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि केंवटी के जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सातों आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7,100 नकद, ताश की 52 पत्तियां, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.01 लाख बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम पटेल (33), विष्णु दास सोनी (27), महेश मरकाम (27), मंगतराम कोर्राम (26), अर्जुन बघेल (26), विकास ठाकुर (36) और कमलेश सोनी (28) शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)