होम Technology CG Crime : चोरी के स्क्रैप की खरीदारी पर कार्रवाई, दो डायरेक्टर गिरफ्तार
Technology

CG Crime : चोरी के स्क्रैप की खरीदारी पर कार्रवाई, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : चोरी के स्क्रैप की खरीदारी पर कार्रवाई, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39435-image-2026-09-18t210125145 CG Crime : चोरी के स्क्रैप की खरीदारी पर कार्रवाई, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद गर्ग और मोहित गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए लोहे के स्क्रैप को औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने से जुड़े साक्ष्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस इससे पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे स्क्रैप कारोबारी संजय सिंह और भाजपा नेता भास्कर मुदलियार समेत कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि हिमांशु खंडेलवाल और गिरीश खंडेलवाल को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

मामला 26 मई 2026 को सामने आया था। अकलोरडीही खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स से पुलिस ने करीब 90 लाख रुपये कीमत का लोहे का स्क्रैप बरामद किया था। इसके साथ ही करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के हाइवा, क्रेन और अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों से पूछताछ और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर BSP से चोरी किए गए स्क्रैप को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में पहुंचाए जाने से जुड़ी जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने कंपनी के दोनों डायरेक्टरों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस अब स्क्रैप की खरीद-फरोख्त और उसे औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)