होम › Technology › CG Coal Levy Scam : EOW ने दाखिल किया 9500 पन्नों का पूरक चालान, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपी
Technology

CG Coal Levy Scam : EOW ने दाखिल किया 9500 पन्नों का पूरक चालान, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपी

WhatsApp Facebook
CG Coal Levy Scam : EOW ने दाखिल किया 9500 पन्नों का पूरक चालान, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41304-untitled CG Coal Levy Scam : EOW ने दाखिल किया 9500 पन्नों का पूरक चालान, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपी

CG Coal Levy Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित कोल लेवी प्रकरण में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में 9500 पन्नों का छठवां पूरक चालान पेश किया है। इस चालान में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

EOW के मुताबिक, पूरक चालान में देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह और सुनील अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

2020 से 2022 के बीच अवैध वसूली का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, कोल लेवी प्रकरण का कथित नेटवर्क वर्ष 2020 से 2022 के बीच सक्रिय था। आरोप है कि कोयला परिवहन से जुड़ी ऑनलाइन ई-परमिट व्यवस्था में बदलाव के बाद मैन्युअल अनापत्ति प्रमाण पत्र की व्यवस्था के जरिए प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की जाती थी।

जांच में सामने आया कि इस व्यवस्था के जरिए कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों से बड़ी रकम वसूली गई। एजेंसियों ने इस पूरी प्रक्रिया को एक समानांतर नेटवर्क के रूप में जांच के दायरे में लिया है।

करोड़ों की रकम जुटाने का दावा

जांच एजेंसियों के अनुसार, 2020 से 2022 के दौरान कथित कोल लेवी के जरिए करीब 500 से 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाए जाने का अनुमान है। जांच में इस रकम के इस्तेमाल और कथित लेनदेन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गई है।

EOW द्वारा दाखिल किए गए नए पूरक चालान के बाद मामले में आरोपियों की संख्या और जांच से जुड़े दस्तावेजों का दायरा और बढ़ गया है। अब विशेष अदालत में इस पूरक चालान पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया होगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)