होम › Technology › CG Accident : स्टेयरिंग जाम होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र घायल
Technology

CG Accident : स्टेयरिंग जाम होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident : स्टेयरिंग जाम होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42046-untitled CG Accident : स्टेयरिंग जाम होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र घायल

CG Accident : कवर्धा। जिले में सोमवार को बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया। दामापुर-कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार घायल बच्चों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद बच्चों को तत्काल पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी बच्चे को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। अस्पताल में बच्चों का उपचार किया जा रहा है और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग जाम होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस पलट गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)