होम › Technology › CG Accident : दिनदहाड़े ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, शराब भट्ठी के सामने वारदात से मचा हड़कंप
Technology

CG Accident : दिनदहाड़े ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, शराब भट्ठी के सामने वारदात से मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
CG Accident : दिनदहाड़े ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, शराब भट्ठी के सामने वारदात से मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35313-image-77-3 CG Accident : दिनदहाड़े ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, शराब भट्ठी के सामने वारदात से मचा हड़कंप

CG Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने ऑटो के अंदर एक चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना तोरवा स्थित शराब भट्ठी के सामने की है। अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक पर हमला किया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हमले में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल मृतक की हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और CCTV फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)