होम › Chhattisgarh › CG Accident News: बस्तर में दो हफ्तों में 3 सड़क हादसे, 4 की मौत; कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत, 10 घायल
Chhattisgarh

CG Accident News: बस्तर में दो हफ्तों में 3 सड़क हादसे, 4 की मौत; कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत, 10 घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident News: बस्तर में दो हफ्तों में 3 सड़क हादसे, 4 की मौत; कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत, 10 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Accident News: जगदलपुर/कोंडागांव। बस्तर संभाग में तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो हफ्तों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कोंडागांव जिले में बस और ट्रक की भिड़ंत में 10 यात्री घायल हो गए। लगातार हो रहे हादसों के बाद सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार टिप्परों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

CG Accident News: दो हफ्तों में तीन हादसे, चार लोगों की मौत

CG Accident News: 27 जुलाई को बाड़ांजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident News: इसके बाद 2 अगस्त को रायकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टिप्पर ने स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोरी को टक्कर मार दी। गंभीर हादसे में किशोरी की मौत हो गई।

CG Accident News: वहीं 4 अगस्त को लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मांदर में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की जान चली गई। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

CG Accident News: रेत परिवहन करने वाले टिप्परों पर उठे सवाल

CG Accident News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे तेज रफ्तार टिप्परों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति और परिवहन व्यवस्था पर सख्ती से निगरानी रखने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेलगाम टिप्पर वाहनों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG Accident News: बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 यात्री घायल

CG Accident News: इधर, कोंडागांव जिले में बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों के बीच स्थानीय लोग भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की मांग कर रहे हैं।

The post CG Accident News: बस्तर में दो हफ्तों में 3 सड़क हादसे, 4 की मौत; कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत, 10 घायल appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)