होम › Technology › CG Accident: हाईवा को ओवरटेक करना पड़ा भारी, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल
Technology

CG Accident: हाईवा को ओवरटेक करना पड़ा भारी, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident: हाईवा को ओवरटेक करना पड़ा भारी, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41278-untitled CG Accident: हाईवा को ओवरटेक करना पड़ा भारी, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल

CG Accident: रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके साथ एक्टिवा पर सवार दो अन्य नाबालिग घायल हो गए। हादसा मंडी रोड के पास उस वक्त हुआ, जब तीनों हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही एक्टिवा पर बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बकतरा सिंचाई कॉलोनी निवासी तीनों नाबालिग एक्टिवा से मंडी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रहे हाईवा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक्टिवा अनियंत्रित होकर हाईवा की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 16 वर्षीय कृष्ण कुमार साहू हाईवा के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ सवार दो अन्य नाबालिग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल नाबालिगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों घायल भी बकतरा सिंचाई कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हाईवा जब्त, चालक की तलाश जारी

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हाईवा को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना होने की बात सामने आई है। वहीं, एक ही एक्टिवा पर तीन नाबालिगों के बिना हेलमेट सवार होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)