होम Technology CG Accident : स्कूल बस की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत, चालक-कंडक्टर फरार
Technology

CG Accident : स्कूल बस की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत, चालक-कंडक्टर फरार

WhatsApp Facebook
CG Accident : स्कूल बस की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत, चालक-कंडक्टर फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36518-untitled CG Accident : स्कूल बस की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत, चालक-कंडक्टर फरार

CG Accident : बेमेतरा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। खंडसरा चौकी क्षेत्र में एक स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बंसापुर-सेमरिया गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि डीएवी स्कूल जांता की बस वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान मासूम बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद बस को मौके पर छोड़कर चालक और कंडक्टर के फरार होने की बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के साथ ही बस से संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)