होम › Technology › CG Accident : सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने
Technology

CG Accident : सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने

WhatsApp Facebook
CG Accident : सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41633-untitled CG Accident : सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने

CG Accident : धमतरी। धमतरी के रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर नागरची नामक युवक पैदल चलते-चलते अचानक सड़क पर लेट गया। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक सड़क पर पैदल चलता हुआ आता है और अचानक बीच सड़क पर लेट जाता है। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरता है और युवक को अपनी चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो जाता है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होने के कारण पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)