होम › Technology › CG Accident : विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर
Technology

CG Accident : विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

WhatsApp Facebook
CG Accident : विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42277-punnulal-accident-1024x576 CG Accident : विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दसरंगपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुंगेली से जा रहे एक पिकअप वाहन ने मुख्य मार्ग पर तीनों को टक्कर मार दी। मृतकों में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के रिश्तेदार अधीन मोहले भी शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। अधीन मोहले अपने दो साथियों बल्लू बघेल और गंगाराम के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान मुंगेली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने की तीन मौतों की पुष्टि

जरहागांव थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसे में अधीन मोहले, बल्लू बघेल और गंगाराम की मौत हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जर्जर सड़क को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद बिलासपुर से तखतपुर और मुंगेली की ओर जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क की जर्जर हालत को लेकर पहले भी शिकायतें किए जाने की बात कही गई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)