होम › Technology › CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बस मालिक की मौत, 20 यात्री घायल
Technology

CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बस मालिक की मौत, 20 यात्री घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बस मालिक की मौत, 20 यात्री घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42874-untitled CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बस मालिक की मौत, 20 यात्री घायल

CG Accident : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की जानकारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज जारी है। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)