होम Technology CG Accident : दुर्ग-रायपुर फोरलेन पर बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, मौके पर मौत
Technology

CG Accident : दुर्ग-रायपुर फोरलेन पर बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, मौके पर मौत

WhatsApp Facebook
CG Accident : दुर्ग-रायपुर फोरलेन पर बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, मौके पर मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35079-7b030ed9-9be1-41a6-bae0-a637c24c03ce CG Accident : दुर्ग-रायपुर फोरलेन पर बाइक सवार युवक खंभे से टकराया, मौके पर मौत

CG Accident : दुर्ग। दुर्ग-रायपुर फोरलेन सड़क पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के जंजगिरी के पास शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मेन लेन और सर्विस लेन के बीच लगे लोहे के खंभे से जा टकराई।

मृतक की पहचान शिवा बारले, पिता गोवर्धन बारले, निवासी नंदनंदन के पास ग्राम अटारी, जिला रायपुर के रूप में हुई है। शिवा पेशे से पार्सल वाहन चालक था।

जानकारी के मुताबिक, शिवा शनिवार तड़के रायपुर से पार्सल वाहन लेकर चरोदा पहुंचा था। वाहन खड़ा करने के बाद उसने अपने परिचित दोस्त से चाय पीकर आने की बात कही और उसकी पल्सर 150 बाइक (सीजी 07 सीटी 9223) लेकर कुम्हारी की ओर निकल गया।

जंजगिरी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण बाइक पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया। बाइक मेन लेन और सर्विस लेन के बीच लगे लोहे के डिवाइडर खंभे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)