होम › Technology › CG Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत
Technology

CG Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

WhatsApp Facebook
CG Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35191-untitled CG Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

CG Accident : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अमाड़ गांव निवासी महेश्वर नागेश की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे कीचड़ में दब गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकल सका।

जानकारी के मुताबिक, महेश्वर नागेश रविवार को ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए गांव से लगे ओडिशा के खपराडीह गांव गया था। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर का एक चक्का दलदल में फंस गया।

चक्का फंसने के बाद ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान महेश्वर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कीचड़ में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे में महेश्वर की मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)