होम › Technology › CG Accident : खदान के भीतर भीषण हादसा, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक की मौत
Technology

CG Accident : खदान के भीतर भीषण हादसा, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक की मौत

WhatsApp Facebook
CG Accident : खदान के भीतर भीषण हादसा, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41156-untitled CG Accident : खदान के भीतर भीषण हादसा, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक की मौत

CG Accident : कोरबा। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव काफी देर तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल दोनों वाहन नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद खदान में वाहनों के संचालन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर भी नाराजगी जताई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए खदान क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा।

सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)