होम › Technology › CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
Technology

CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

WhatsApp Facebook
CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42658-07d51504-26bc-4e67-ae8a-1b0840c20a9f CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

CG Accident : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की केशकाल घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। माजदा वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, घाटी में चल रहा माजदा वाहन पहले सड़क किनारे मौजूद पत्थर से टकराया। इसी दौरान उसके ठीक पीछे तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल माजदा के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक धमतरी जिले से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)