होम › Technology › CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ममता, केजरीवाल समेत कई नेता हिरासत में: दिल्ली में जंतर-मंतर से साउथ एवेन्यू तक प्रदर्शन; चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया भी पकड़े गए
Technology

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ममता, केजरीवाल समेत कई नेता हिरासत में: दिल्ली में जंतर-मंतर से साउथ एवेन्यू तक प्रदर्शन; चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया भी पकड़े गए

WhatsApp Facebook
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ममता, केजरीवाल समेत कई नेता हिरासत में: दिल्ली में जंतर-मंतर से साउथ एवेन्यू तक प्रदर्शन; चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया भी पकड़े गए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41837-cec-gyanesh CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ममता, केजरीवाल समेत कई नेता हिरासत में: दिल्ली में जंतर-मंतर से साउथ एवेन्यू तक प्रदर्शन; चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया भी पकड़े गए

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन और माकपा महासचिव एमए बेबी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया।

साउथ एवेन्यू से ममता बनर्जी हिरासत में

ममता बनर्जी दिल्ली के साउथ एवेन्यू में पार्टी नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, प्रतिमा मंडल और डोला सेन को भी हिरासत में लिया गया।

केजरीवाल और AAP नेताओं पर कार्रवाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट स्थित उनके आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। AAP नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और गोपाल राय को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

जंतर-मंतर पर एमए बेबी और वृंदा करात हिरासत में

माकपा महासचिव एमए बेबी, वरिष्ठ नेता वृंदा करात और अन्य नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। नेताओं ने ‘अमित शाह, देखो हम जंतर-मंतर आ गए’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस उन्हें बसों में बैठाकर सुभाष नगर थाने ले गई।

चंडीगढ़ और मुंबई में भी कार्रवाई

AAP नेता मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। वहीं, मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी और उनके संगठन के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया। तुषार गांधी महात्मा गांधी के प्रपौत्र हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)