होम Technology BSNL का नया धमाका: सिर्फ ₹151 में 25 OTT प्लेटफॉर्म और 400 लाइव चैनल्स फ्री
Technology

BSNL का नया धमाका: सिर्फ ₹151 में 25 OTT प्लेटफॉर्म और 400 लाइव चैनल्स फ्री

WhatsApp Facebook
BSNL का नया धमाका: सिर्फ ₹151 में 25 OTT प्लेटफॉर्म और 400 लाइव चैनल्स फ्री

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSNL BiTV OTT Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं या वेब सीरीज और मूवीज देखने का शौक रखते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए है। अब सिर्फ ₹151 में यूजर्स को मिलेंगे 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और 400 से ज्यादा लाइव चैनल्स का एक्सेस।

क्या है BSNL BiTV ऐप?

BSNL ने हाल ही में BiTV ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। शुरुआत में इसे टेस्टिंग फेज में फ्री उपलब्ध कराया गया था। अब इस ऐप पर ZEE5, SonyLIV, Lionsgate, Aha, Sun Nxt, Chaupal, Shemaroo, Discovery, Epic ON, ETV Win जैसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट उपलब्ध है।

प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

  • 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन

  • 400+ लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस

  • 30 दिन तक क्रिकेट, वेब सीरीज, मूवीज और टीवी शो देखने का मौका

  • एक ही रिचार्ज में पूरे महीने एंटरटेनमेंट

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  1. fms.bsnl.in/iptvreg पर जाएं।

  2. Register पर क्लिक करें और BSNL Mobile या BSNL Fiber चुनें।

  3. मोबाइल नंबर व सर्कल दर्ज करें।

  4. OTP से वेरिफाई करें और ₹151 का प्लान चुनकर पेमेंट करें।

  5. इसके बाद BiTV ऐप से अपने फोन, लैपटॉप या टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम करें।

ध्यान दें कि यह सुविधा सिर्फ BSNL SIM और BSNL Fiber ग्राहकों के लिए ही है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Javed Khan
लेखकJaved Khan
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment