होम Auto BMW i5 LWB भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 669Km की रेंज, चेन्नई में होगा प्रोडक्शन, जानें इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत
Auto

BMW i5 LWB भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 669Km की रेंज, चेन्नई में होगा प्रोडक्शन, जानें इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत

WhatsApp Facebook
BMW i5 LWB भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 669Km की रेंज, चेन्नई में होगा प्रोडक्शन, जानें इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38174-duleep BMW i5 LWB भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 669Km की रेंज, चेन्नई में होगा प्रोडक्शन, जानें इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत

BMW i5 LWB: नई दिल्ली। BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i5 Long Wheelbase (LWB) लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79.60 लाख रखी गई है। खास बात यह है कि i5 LWB भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसे देश में ही तैयार किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन BMW के चेन्नई प्लांट में होगा। कार की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।

First Edition की 99 यूनिट

BMW i5 eDrive35L M Sport की कीमत ₹79.60 लाख है। कंपनी ने इसका लिमिटेड First Edition भी इसी कीमत पर पेश किया है। इसकी सिर्फ 99 यूनिट तैयार की गई थीं और कंपनी के मुताबिक लॉन्च से पहले ही सभी यूनिट बिक गईं।

पीछे बैठने वालों को ज्यादा जगह

i5 LWB की लंबाई 5,175mm और व्हीलबेस 3,105mm है। लंबे व्हीलबेस का फायदा खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिलेगा। कार में इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, अडैप्टिव LED हेडलाइट्स, L-शेप टेललाइट्स और 20-इंच M अलॉय व्हील दिए गए हैं।

लग्जरी के साथ हाईटेक केबिन

कार के अंदर 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच टचस्क्रीन वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, Sky Lounge पैनोरमिक ग्लास रूफ और Bowers & Wilkins सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।

38176-bmw BMW i5 LWB भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 669Km की रेंज, चेन्नई में होगा प्रोडक्शन, जानें इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत

669Km तक की रेंज

BMW i5 eDrive35L में 81.6kWh बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है। मोटर 268bhp की पावर और 410Nm टॉर्क देती है। कार 6.7 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज पर यह 669Km तक चल सकती है। 160kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी 10 से 80% तक 33 मिनट में चार्ज हो सकती है।

एयर सस्पेंशन और एडवांस सेफ्टी

कार में रियर-एक्सल एयर सस्पेंशन दिया गया है, जिसे भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है। सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट, लेन चेंज वॉर्निंग और क्रॉस ट्रैफिक वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी दी जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)