होम › Technology › Blinkit License Suspended: FDA का बड़ा एक्शन, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं गंभीर खामियां
Technology

Blinkit License Suspended: FDA का बड़ा एक्शन, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

WhatsApp Facebook
Blinkit License Suspended: FDA का बड़ा एक्शन, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35416-blinkit-license-suspended Blinkit License Suspended: FDA का बड़ा एक्शन, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

Blinkit License Suspended: नई दिल्ली। महाराष्ट्र में क्विक-कॉमर्स कंपनी Blinkit के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई स्थित कंपनी की एक फैसिलिटी में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर कमियां पाए जाने के बाद FDA ने उसका फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। जांच के दौरान परिसर में गंदगी, कॉकरोच का प्रकोप और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में नियमों की अनदेखी जैसी कई खामियां सामने आईं।

जांच के दौरान मिलीं कई गंभीर खामियां

FDA की टीम ने Blink Commerce Private Limited की मुंबई स्थित फैसिलिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को परिसर में साफ-सफाई का उचित इंतजाम नहीं मिला। जांच में बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए जाने के साथ खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण की बात भी सामने आई। इसके अलावा कई रैक जंग लगे हुए थे और कुछ खाद्य सामग्री फर्श पर रखी मिली।

एक्सपायर्ड सामान और स्टोरेज व्यवस्था पर भी सवाल

निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। FDA के मुताबिक, फैसिलिटी में एक्सपायर्ड और पैकेजिंग से छेड़छाड़ किए गए खाद्य उत्पादों का स्टॉक भी मिला। इसके साथ ही खाद्य उत्पादों को उनकी एक्सपायरी और उपयोग की प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित रखने वाली FIFO/FEFO प्रणाली का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत हुई कार्रवाई

इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र FDA ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) और खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस एवं पंजीकरण से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई की। इसके तहत Blink Commerce Private Limited का खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

आगे भी जारी रहेगी जांच

FDA अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की जा रही है। जिन संस्थानों में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। Blinkit की संबंधित फैसिलिटी में मिली खामियों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी की जा सकती है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)