होम › National › BJP New National Team, Sandeep Pathak: भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP में चुनावी रणनीति की संभाल चुके हैं कमान, छत्तीसगढ़ से है नाता
National

BJP New National Team, Sandeep Pathak: भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP में चुनावी रणनीति की संभाल चुके हैं कमान, छत्तीसगढ़ से है नाता

WhatsApp Facebook
BJP New National Team, Sandeep Pathak: भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP में चुनावी रणनीति की संभाल चुके हैं कमान, छत्तीसगढ़ से है नाता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36052-bjp-new-national-team-sandeep-pathak-nitin-nabin BJP New National Team, Sandeep Pathak: भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP में चुनावी रणनीति की संभाल चुके हैं कमान, छत्तीसगढ़ से है नाता

BJP New National Team Sandeep Pathak: नई दिल्ली/रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।

AAP में चुनावी रणनीति की संभाल चुके हैं कमान

मूलत: छत्तीसगढ़ के लोरमी के रहने वाले और आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी धारक डॉ. संदीप पाठक की पहचान आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार के तौर पर रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की रणनीति तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसके अलावा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार में भी उन्होंने काम किया था।

भाजपा में शामिल होने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि पार्टी उनके संगठनात्मक और चुनावी रणनीति से जुड़े अनुभव का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर करेगी। राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद अब उन्हें विभिन्न राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति से जुड़े दायित्व मिल सकते हैं।

भाजपा संगठन विस्तार में निभा सकते हैं अहम भूमिका

संदीप पाठक के पास तकनीकी, प्रशासनिक और चुनावी रणनीति से जुड़ा अनुभव है। भाजपा नेतृत्व आगामी चुनावों को देखते हुए उनके अनुभव का इस्तेमाल संगठन को मजबूत करने में कर सकता है। खासतौर पर उन राज्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, जहां पार्टी संगठन के विस्तार और चुनावी रणनीति पर फोकस कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)