होम Technology BJP Forms Special Team to Engage Gen-Z Voters: जेन-जी से जुड़ने बीजेपी ने टीम बनाई, नितिन नवीन, स्मृति-तावड़े और ओपी चौधरी शामिल,थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी से होगी मुलाकात
Technology

BJP Forms Special Team to Engage Gen-Z Voters: जेन-जी से जुड़ने बीजेपी ने टीम बनाई, नितिन नवीन, स्मृति-तावड़े और ओपी चौधरी शामिल,थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी से होगी मुलाकात

WhatsApp Facebook
BJP Forms Special Team to Engage Gen-Z Voters: जेन-जी से जुड़ने बीजेपी ने टीम बनाई, नितिन नवीन, स्मृति-तावड़े और ओपी चौधरी शामिल,थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी से होगी मुलाकात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36538-bjp-forms-special-team-to-engage-gen-z-voters-featuring-nitin-navin-smriti-irani-and-op-choudhary BJP Forms Special Team to Engage Gen-Z Voters: जेन-जी से जुड़ने बीजेपी ने टीम बनाई, नितिन नवीन, स्मृति-तावड़े और ओपी चौधरी शामिल,थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी से होगी मुलाकात

BJP Forms Special Team to Engage Gen-Z Voters: नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा मुख्यालय में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बीजेपी ने जेन-जी यानी युवा वोटर्स से जुड़ने के लिए खास टीम बनाई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।

पार्टी इनके जरिए युवाओं की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने के लिए उनसे सीधा संवाद करेंगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास

बैठक में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। भाजपा ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की निंदा की। पार्टी ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान से राजनीतिक सुविधा या तुष्टीकरण के लिए समझौता नहीं होगा। बीजेपी इसकी विरासत को देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। नितिन नवीन की नई टीम शनिवार शाम 7 बजे PM मोदी से बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात करेगी।

‘युवा संवाद’ अभियान से 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ेगी बीजेपी

नई बीजेपी टीम जेन-जी के बीच ‘युवा संवाद’ अभियान चलाएगी। इसके तहत 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मकसद युवा वोटर्स के बीच पार्टी की पहुंच और संपर्क मजबूत करना है। इसके तहत बातचीत, चर्चा और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रमों के जरिए जेन-जी की सोच, उनकी चिंताओं, जरूरतों और उम्मीदों को समझने की कोशिश की जाएगी। युवाओं को बीजेपी नेताओं से सीधे बातचीत करने और अपने मुद्दे रखने का मौका भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का शेड्यूल, फॉर्मेट और जगहों की जानकारी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

17 अगस्त को हुआ था नई टीम का ऐलान

नवीन ने BJP अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। नई टीम में अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को BJP IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महासमुंद की लोकसभा सासंद रूपकुमारी चौधरी को बीजेपी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)