होम Technology BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, देवजी भाई को मिला नगरीय निकाय प्रकोष्ट का प्रभार, देखें पूरी सूची
Technology

BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, देवजी भाई को मिला नगरीय निकाय प्रकोष्ट का प्रभार, देखें पूरी सूची

WhatsApp Facebook
BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, देवजी भाई को मिला नगरीय निकाय प्रकोष्ट का प्रभार, देखें पूरी सूची

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36961-bjp BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, देवजी भाई को मिला नगरीय निकाय प्रकोष्ट का प्रभार, देखें पूरी सूची

BJP: रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से 2 सितंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

संकुल संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त

आदेश के अनुसार चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को संकुल सहसंयोजक बनाया गया है। दोनों नेताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

इन प्रकोष्ठों में नए प्रभारी

मछुआरा प्रकोष्ठ में कृष्णबिहारी जयसवाल, झुग्गी-झोपड़ी में जोगेश लाम्बा, आर्थिक में राजेश अग्रवाल और एनजीओ में एसडी बड़गैया को जिम्मेदारी मिली है। बुनकर प्रकोष्ठ में सीमा साहू, विधि में जयप्रकाश चंद्रवंशी, चिकित्सा में डॉ. ललित माखीजा और व्यापार में श्रीचंद सुंदरानी प्रभारी बनाए गए हैं।

शिक्षा और स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी

आरटीआई प्रकोष्ठ में डॉ. विजयशंकर मिश्रा, सांस्कृतिक में मोना सेन और शिक्षा में राजेश साहू को प्रभारी बनाया गया है। पंचायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्वेता शर्मा, नगरीय निकाय की देवजी भाई पटेल और सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी विक्रांत सिंह को दी गई है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)