होम Chhattisgarh Bilaspur News: ट्रेनों में चोरी करने वाली 2 महिला चोर गिरफ्तार, GRP ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा, लाखों के सोने के जेवर बरामद
Chhattisgarh

Bilaspur News: ट्रेनों में चोरी करने वाली 2 महिला चोर गिरफ्तार, GRP ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा, लाखों के सोने के जेवर बरामद

WhatsApp Facebook
Bilaspur News: ट्रेनों में चोरी करने वाली 2 महिला चोर गिरफ्तार, GRP ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा, लाखों के सोने के जेवर बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38236-bilaspur-grp-arrests-two-women-train-thieves-gold-jewellery-recovered Bilaspur News: ट्रेनों में चोरी करने वाली 2 महिला चोर गिरफ्तार, GRP ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा, लाखों के सोने के जेवर बरामद

बिलासपुर। ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले महिला गिरोह का GRP पुलिस बिलासपुर ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की दो महिला सदस्यों को उनके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 लाख 40 हजार रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। वहीं गिरोह की एक अन्य महिला सदस्य फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले नागपुर रोड स्टेशन पर अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में हुई चोरी की जांच के दौरान सामने आई। महिला यात्री के स्टेशन पर उतरते समय उसके हैंडबैग से सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे।

स्लीपर कोच में महिला यात्री के जेवर चोरी

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला यात्री अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रही थी। नागपुर रोड स्टेशन पर उतरते समय उसके हैंडबैग से सोने के जेवर चोरी हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी बिलासपुर ने जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पोड़ी गांव तक पहुंची पुलिस की जांच

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रेनों में महिला यात्रियों को झांसा देकर पर्स और जेवर चोरी करने वाली महिलाओं का एक गिरोह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पोड़ी गांव में रहता है। पुलिस को यह भी पता चला कि गिरोह की महिलाएं समूह बनाकर ट्रेनों में सफर करती थीं और मौका मिलते ही यात्रियों के सामान को निशाना बनाती थीं।

पाइप के नीचे छिपाती थीं चोरी के जेवर

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि चोरी करने के बाद आरोपी महिलाएं जेवरों को अपने पास रखने के बजाय ग्राम घोघरा के पास एलीफेंट क्रॉसिंग के पाइप के नीचे छिपाकर रखती थीं। इस सूचना के बाद जीआरपी की टीम ने आरोपियों के गांव में दबिश देने की योजना बनाई। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखते हुए घेराबंदी की।

गांव में घेराबंदी कर दो महिलाएं गिरफ्तार

जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती के मुताबिक, 8 सितंबर की शाम करीब 4:10 बजे पुलिस टीम ने ग्राम केराडोल, थाना पोड़ी में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने रिकी बसोंड (35) और वर्षा उर्फ कचरी बसोंड (23) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी महिलाएं वार्ड नंबर 1, केराडोल की रहने वाली बताई गई हैं।

5.40 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद किए। बरामद जेवरों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंगलसूत्र 20.610 ग्राम, कीमत करीब 2.30 लाख रुपए, झुमका जोड़ी 15.090 ग्राम, कीमत करीब 1.72 लाख रुपए, कनौती जोड़ी 4.160 ग्राम, कीमत करीब 46 हजार रुपए, 3 लेडिस अंगूठियां 6.410 ग्राम, कीमत करीब 69 हजार रुपए, 1 जेंट्स अंगूठी 2.050 ग्राम, कीमत करीब 23 हजार रुपए बरामद की है।

गिरोह की एक महिला सदस्य अब भी फरार

जीआरपी के मुताबिक, इस गिरोह में एक अन्य महिला भी शामिल थी। रितु उर्फ संतोषी बसोड (30) पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और सदस्यों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)