होम › Technology › Bihar News : जहरीली गैस से भरे कुएं ने ली 4 जानें, बाप-बेटे समेत 4 की मौत; रेस्क्यू में सिपाही बेहोश
Technology

Bihar News : जहरीली गैस से भरे कुएं ने ली 4 जानें, बाप-बेटे समेत 4 की मौत; रेस्क्यू में सिपाही बेहोश

WhatsApp Facebook
Bihar News : जहरीली गैस से भरे कुएं ने ली 4 जानें, बाप-बेटे समेत 4 की मौत; रेस्क्यू में सिपाही बेहोश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35705-untitled Bihar News : जहरीली गैस से भरे कुएं ने ली 4 जानें, बाप-बेटे समेत 4 की मौत; रेस्क्यू में सिपाही बेहोश

Bihar News : गया। बिहार के गया जिले में एक पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव में हुआ, जहां सिंचाई की मोटर ठीक करने के लिए कुएं में उतरे एक व्यक्ति की जान चली गई। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर तीन और लोग कुएं में उतरते गए और जहरीली गैस की चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो पिता-पुत्र की जोड़ियां शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है।

मोटर ठीक करने कुएं में उतरे, फिर नहीं लौटे

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले चमारी मांझी (65) सिंचाई की मोटर लगाने के लिए कुएं में उतरे थे। कुएं के भीतर जहरीली गैस मौजूद होने की जानकारी नहीं थी। नीचे जाते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। पिता को बचाने के लिए उनका बेटा दिलचंद मांझी (28) भी कुएं में उतर गया। लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई।

पिता को बचाने उतरे दूसरे परिवार के लोग

इसके बाद विकास चौधरी (18) कुएं में उतरा। उसे बचाने के लिए उसके पिता विजय चौधरी (45) भी नीचे चले गए। जहरीली गैस के कारण दोनों भी बेहोश हो गए और उनकी जान चली गई। इस तरह कुछ ही समय के भीतर कुएं ने चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विजय चौधरी और विकास चौधरी की जान ले ली।

शव निकालते समय सिपाही भी हुआ बेहोश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकालने के दौरान दमकलकर्मी अजीत कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

SDRF को बुलाया गया

शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार के मुताबिक, दो शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके थे, जबकि बाकी शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी रहा। जहरीली गैस के खतरे को देखते हुए SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो सुरक्षा उपकरण और मास्क के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और पूरे बचाव अभियान की निगरानी की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)