होम › Technology › Bihar News: ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
Technology

Bihar News: ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

WhatsApp Facebook
Bihar News: ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36490-bettiah-nh-727-bus-accident-orchestra-crowd-many-dead-bihar-news Bihar News: ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Bihar News: मुजफ्फरपुर। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बसवरिया और पराउटोला के बीच रात करीब 11 बजे हुआ।मृतकों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छठिहार समारोह में लगा था ऑर्केस्ट्रा

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र दुबे के घर पर शुक्रवार को छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था। उनका घर NH-727 के किनारे स्थित है। समारोह के दौरान घर के बाहर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के कई लोग सड़क किनारे जुटे हुए थे। इसी दौरान लौरिया की ओर से बेतिया जा रही शाही बस तेज रफ्तार में वहां पहुंची और अचानक अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में जा घुसी। बस की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामने से आ रहा था गैस सिलेंडर लदा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक भी आ रहा था, जबकि दूसरी ओर से शाही बस बेतिया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बढ़ा मौत का आंकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। वहीं पांच अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)