होम › Technology › Bihar News : बक्सर में 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, केस में मदद और पैरवी के नाम पर मांग रहा था रकम
Technology

Bihar News : बक्सर में 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, केस में मदद और पैरवी के नाम पर मांग रहा था रकम

WhatsApp Facebook
Bihar News : बक्सर में 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, केस में मदद और पैरवी के नाम पर मांग रहा था रकम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42380-untitled Bihar News : बक्सर में 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, केस में मदद और पैरवी के नाम पर मांग रहा था रकम

Bihar News : बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्रह्मपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दरोगा थाने में दर्ज एक मामले में मदद और पैरवी करने के बदले परिवादी से रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, परिवादी अमरनाथ यादव ने दारोगा नीरज कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि केस में मदद और पैरवी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी दारोगा को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई।

रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

कार्रवाई के लिए सीनियर डीएसपी विनोद कुमार सिंह और डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम बनाई गई। योजना के मुताबिक, जैसे ही परिवादी ने दरोगा को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी दरोगा को ब्रह्मपुर में नेशनल हाईवे के पास स्थित एक निजी होटल में ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। निगरानी टीम के सदस्य आशीष चौबे के मुताबिक, मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। वहीं, डुमरांव के एसडीपीओ भास्कर रंजन ने भी दरोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)