होम Technology Bihar Crime : घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बहियार में खून से लथपथ मिला शव, 4 हिरासत में
Technology

Bihar Crime : घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बहियार में खून से लथपथ मिला शव, 4 हिरासत में

WhatsApp Facebook
Bihar Crime : घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बहियार में खून से लथपथ मिला शव, 4 हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39515-a61f83e1-f799-4be8-a7d7-ff5ea248905a Bihar Crime : घर से बुलाकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बहियार में खून से लथपथ मिला शव, 4 हिरासत में

Bihar Crime : बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार रात एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक साजन कुमार उर्फ गोलू को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके कुछ देर बाद उसकी हत्या की खबर सामने आई।

दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था साजन

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8 बजे साजन अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव और आसपास के करीब पांच युवक अलग-अलग बाइक से उसके घर पहुंचे और किसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। करीब आधे घंटे बाद उन्हीं युवकों ने साजन की मां को फोन कर पूछा कि क्या वह घर पहुंच गया है। इस फोन कॉल से परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने साजन के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

कुछ देर बाद मिली हत्या की खबर

रात करीब 9:30 बजे दोबारा फोन आया। परिजनों के अनुसार, फोन करने वालों ने बताया कि साजन की हत्या कर दी गई है और उसका शव बहियार में पड़ा है। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार तुरंत बघैला बहियार पहुंचे। वहां सड़क किनारे साजन का खून से लथपथ शव मिला। परिजनों के मुताबिक, शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में युवक के सिर में गोली लगने की बात सामने आई है।

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने साजन को घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को भरोसे में लेकर घर से बाहर ले जाया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

4 संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में चार संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)