होम › Technology › Bihar Crime : हाईवे पर नकली पुलिस का आतंक, वर्दी पहनकर वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार
Technology

Bihar Crime : हाईवे पर नकली पुलिस का आतंक, वर्दी पहनकर वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Bihar Crime : हाईवे पर नकली पुलिस का आतंक, वर्दी पहनकर वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40464-untitled Bihar Crime : हाईवे पर नकली पुलिस का आतंक, वर्दी पहनकर वसूली करने वाले 5 गिरफ्तार

Bihar Crime : सासाराम। रोहतास जिले में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी के पास NH-19 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुलिस और कमांडो की वर्दी पहनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय हाईवे पर पुलिस की वर्दी में तैनात होकर गुजरने वाले वाहनों को रोकते थे। खास तौर पर ट्रक चालकों को पुलिस का डर दिखाकर वसूली की जाती थी। पुलिस को इनके किसी बड़ी लूट की योजना बनाने की भी जानकारी मिली थी।

दरोगा बनकर पुलिस को भी दिया झांसा

सासाराम SDPO गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपी इंस्पेक्टर या दरोगा की वर्दी में थे, जबकि अन्य कमांडो ड्रेस में मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को 2017 बैच का दरोगा बताने की कोशिश की, लेकिन जांच में उनकी पहचान फर्जी निकली।

‘पुलिस’ लिखी गाड़ी और हथियार बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ‘पुलिस’ लिखी एक चार पहिया गाड़ी, दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और एक नकली पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, नकली हथियार का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, इसरार आलम और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। ये रोहतास और कैमूर जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की गतिविधियां रोहतास-कैमूर के सीमावर्ती क्षेत्रों में होने की जानकारी सामने आई है। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। इनमें दिवाकर कुमार सिंह और इसरार आलम का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस जांच में सामने आया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ शिवसागर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों, पुराने मामलों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)