होम › Technology › Bihar Crime: बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने निकला युवक, गंडक नदी में मिला शव, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार
Technology

Bihar Crime: बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने निकला युवक, गंडक नदी में मिला शव, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Bihar Crime: बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने निकला युवक, गंडक नदी में मिला शव, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41284-untitled Bihar Crime: बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने निकला युवक, गंडक नदी में मिला शव, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Crime: गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। उचकागांव थाना क्षेत्र के असनंद टोला निवासी सुनील कुमार शर्मा 6 सितंबर की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद उसका शव सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट के पास गंडक नदी से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, सुनील शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त विजय कुमार सिंह के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद विजय घर लौट आया, लेकिन सुनील नहीं आया। परिजनों के पूछने पर विजय ने बताया कि सुनील अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसका बर्थडे मनाने गया है और अगले दिन लौट आएगा।

लापता युवक की तलाश के बीच मिला शव

कई दिनों तक सुनील के वापस नहीं लौटने पर उसके भाई सुधीर शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर विजय कुमार सिंह और 25 वर्षीय रंजीता कुमारी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई।

इससे पहले ही सलेमपुर घाट से पुलिस एक शव बरामद कर चुकी थी। पहचान की प्रक्रिया के बाद शव सुनील कुमार शर्मा का निकला। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या के मामले में तब्दील कर जांच शुरू की।

प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद दो अन्य आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने मामले में नामजद रंजीता कुमारी को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर संदीप कुमार और रविश कुमार तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब वारदात के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)