होम Technology Bihar Crime : नौबतपुर में 160 किलो गांजा बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार
Technology

Bihar Crime : नौबतपुर में 160 किलो गांजा बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Bihar Crime : नौबतपुर में 160 किलो गांजा बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39297-160-kg-cannabis Bihar Crime : नौबतपुर में 160 किलो गांजा बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime : पटना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना पुलिस ने नौबतपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, देर रात बिहार-सरमेरा ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान प्लास्टिक में पैक 17 बंडलों में रखा कुल 160 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय पंकज कुमार और 38 वर्षीय अभिलाष कुमार उर्फ चुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)