होम Technology Bihar Crime : कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी के घर बड़ी चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर 7 लाख का माल ले उड़े चोर
Technology

Bihar Crime : कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी के घर बड़ी चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर 7 लाख का माल ले उड़े चोर

WhatsApp Facebook
Bihar Crime : कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी के घर बड़ी चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर 7 लाख का माल ले उड़े चोर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39902-untitled Bihar Crime : कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी के घर बड़ी चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर 7 लाख का माल ले उड़े चोर

Bihar Crime : पटना। बिहार के पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुल्तानपुर मस्जिद इलाके में हुई इस वारदात में आरोपी खिड़की की ग्रिल काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और गोदरेज, लॉकर व अटैची के ताले तोड़कर जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक रहमतुल्लाह खान कोल इंडिया से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल बिहार से बाहर रहते हैं। पत्नी के इलाज के सिलसिले में वे कुछ दिन पहले अपने पैतृक घर पहुंचे थे। घटना की रात करीब ढाई बजे उन्हें घर के अंदर खटखट की आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर एक संदिग्ध युवक छत के रास्ते भागता दिखाई दिया।

इसके बाद घर की जांच की गई तो एक कमरे की खिड़की की ग्रिल कटी मिली। आशंका है कि इसी रास्ते से चोर घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलग-अलग कमरों में रखे गोदरेज, लॉकर और अटैची के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान लेकर भाग निकले।

चोरी के दौरान परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में सो रहे थे। आरोप है कि चोरों ने उनके पास से तीन महंगे मोबाइल फोन भी उठा लिए। वारदात के बाद परिवार ने डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हालांकि, जेवरात और अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)