होम Technology Bihar Bridge Collapse : वैशाली में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, 7 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
Technology

Bihar Bridge Collapse : वैशाली में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, 7 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

WhatsApp Facebook
Bihar Bridge Collapse : वैशाली में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, 7 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38501-bihar-bridge-collapse Bihar Bridge Collapse : वैशाली में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, 7 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लालगंज प्रखंड के जलालपुर गांव में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सोनपुर-केसरिया सिक्स लेन बुद्ध सर्किट हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को पुल के लॉन्चर को विस्थापित करने के दौरान हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

सात मजदूर हुए घायल, दो की हालत गंभीर

पुल का स्ट्रक्चर गिरने से घायल हुए सभी लोग निर्माण कार्य में लगे मजदूर बताए जा रहे हैं। घायलों को पहले लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर किया गया है।

घायलों में पांच मजदूर बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक-एक मजदूर पंजाब और ओडिशा से हैं। घायलों की पहचान बेगूसराय निवासी रंजन कुमार, पटना निवासी राम भरोसे साह, वैशाली के पातेपुर निवासी अली इमाम, पटना निवासी प्रमोद चौधरी, मुजफ्फरपुर निवासी संदीप कुमार, पंजाब निवासी गुलशन और ओडिशा निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम, शुरू हुई जांच

हादसे की सूचना मिलते ही लालगंज प्रखंड और वैशाली जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वैशाली जिला प्रशासन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा मानकों को लेकर एजेंसी को निर्देश

प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बिहार में लगातार सामने आ रहे पुल हादसे

गौरतलब है कि बिहार में निर्माणाधीन पुलों से जुड़े हादसे पहले भी सामने आते रहे हैं। वैशाली की इस घटना के बाद एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)