होम › Technology › Bihar Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-बहू की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Technology

Bihar Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-बहू की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

WhatsApp Facebook
Bihar Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-बहू की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35294-1000518099 Bihar Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-बहू की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Bihar Accident : गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार और कथित तौर पर अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवां गांव के पास एनएच-27 पर हुए इस भीषण हादसे में बाइक सवार ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के टोला सिपाया निवासी 58 वर्षीय दीनानाथ ठाकुर और उनकी 30 वर्षीय बहू सोना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे दीनानाथ ठाकुर अपनी बहू को बाइक से उचकागांव के दहीभाता ले जा रहे थे। इसी दौरान बेलवां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक बालू से ओवरलोड था और परिवहन विभाग की टीम के पीछा करने के दौरान चालक वाहन को तेज गति से भगा रहा था। इसी दौरान ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा और वह बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने मामले की जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन और अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

प्रशासन की ओर से सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)