होम › Technology › Big Breaking : THDC टनल धंसी, 18 मजदूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Technology

Big Breaking : THDC टनल धंसी, 18 मजदूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

WhatsApp Facebook
Big Breaking : THDC टनल धंसी, 18 मजदूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35633-untitled Big Breaking : THDC टनल धंसी, 18 मजदूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Big Breaking : चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में THDC की टनल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी भरने से कई मजदूर फंस गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुल 18 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से अब तक 7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि टनल में अचानक मलबा और पानी आने से मजदूरों के बाहर निकलने का रास्ता प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और राहत-बचाव टीमें सक्रिय हो गईं।

मौके पर SDRF और अन्य राहत-बचाव दल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। टीमें मलबा हटाकर टनल के अंदर फंसे बाकी मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

युद्धस्तर पर जारी है बचाव अभियान

टनल के अंदर पानी और मलबा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद राहतकर्मी लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं। फिलहाल 7 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के बाद बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)