Bhathagaon Sabzi Bazaar Shifting: भाठागांव में सब्जी बाजार शिफ्टिंग को लेकर बवाल, कई कर्मचारी घायल, FIR दर्ज कराने पुरानी बस्ती थाना पहुंची टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार की शिफ्टिंग को लेकर बुधवार को नगर निगम की टीम और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की स्थिति बन गई।
घटना में 4-5 निगम कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एक पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर है। घटना के बाद नगर निगम की टीम शिकायत दर्ज कराने पुरानी बस्ती थाने पहुंची।
बाजार शिफ्ट करने पहुंची थी नगर निगम की टीम
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम बुधवार को भाठागांव में संचालित सब्जी बाजार को हटाने और उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पहुंची थी।
इसी दौरान बाजार की शिफ्टिंग को लेकर कुछ लोगों के साथ निगम कर्मचारियों का विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने के बाद मौके पर मारपीट की स्थिति बन गई।
विवाद के बाद इलाके में तनाव
घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। घटना के बाद नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची।

टीम की ओर से मामले में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Source: Nishaanebaz


